कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_686.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने अपनी तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे दिन बुधवार को काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया तथा गेट मिटिंग कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार को उनकी जायज मांगों को अतिशीघ्र पूरा करना चाहिए। इस अवसर जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, महामंत्री यतेन्द्र कुमार यादव, आशीष त्रिपाठी, सुनील सिंह, राजेश यादव, सदानन्द प्रजापति, राजकुमार, शौकत अली, रमेश चन्द श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन जोनल अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने किया।

