लावारिस अनाथ व गुमशुदा बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाये

जौनपुर। लायन्स क्लब द्वारा लावारिस अनाथ व गुमशुदा बच्चों को परिवार से मिलाने हेतु ‘आपरेशन मुश्कान‘ अभियान चलाया जा रहा है।
जुलाई माह से जारी इस अभियान की समीक्षा हेतु एवं जागरूकता हेतु संगोष्ठी होटल रघुवंशी में हुई।
संस्थाध्यक्ष अजय आनन्द ने आये हुए लोगो का स्वागत करते हुए कहा की बच्चें हमारे देश का भविष्य होते है इसलिए बच्चों को अच्छी शिक्षा-दीक्षा देनी चाहिए तथा जो बच्चें किसी कारणवश परिवार से बिछड़ गये है, हमे उन बच्चों को परिवार से मिला कर बच्चों का भविष्य सवारना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक सै0 मो0 मुस्तफा ने बताया की संस्था द्वारा जुलाई माह से ही निरंन्तर आपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत संस्था के सदस्य लावारिस, अनाथ व गुमशुदा बच्चों को परिवार से मिलाने हेतु प्रयास कर रहे हैं। एैसे बच्चों को मिलने के संम्भावित स्थल-इट भट्ठे, ढ़ाबे, रेलवे व बस स्टेशनो, होटल, औद्योगिक क्षेत्र, धार्मिक स्थल, विशेष दिनो में लगने वाले मेलो, शरणार्थी की झुग्गी-झोपड़ी, भीख मागने वाले बच्चें आदि स्थानो पे एैसे बच्चों के मिलने की संम्भावना रहती है आगे मुस्तफा ने सभी से आवाहन किया की यदि ऐसे बच्चें कही मिले या दिखाई दे तो हमारी संस्था या क्षेत्रिय थानो पर या नोडल अधिकारी या पुलिस अध्यक्ष जौनपुर को सूचित करें जिससे गुमशुदा व लावारिस, अनाथ बच्चों को उनके परिवार से मिलाकर उन्हे खुशियां लौटाई जा सके। डा0 क्षितिज शर्मा ने कहा की गुमशुदा या अनाथ बच्चों को परिवार से मिलाने से बच्चों को स्नेह प्रेम व परिवार मिलता है तथा परिवार में खुशिया आती है। मनोज चर्तुवेदी ने कहा की हमारा प्रयास एैसा होना चाहिए जिससे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान सदैव बनी रहे।
किन्ही कारण से यदि बच्चा परिवार से बिछड़ जाय या अनाथ हो जाये तो सामाजिक संस्थाओ की जिम्मेदारी है कि उन्हें परिवार से मिलाने में भरपूर सहयोग प्रदान करें।
संचालन सचिव डा0 शिवानंन्द अग्रहरी ने किया। इस अवसर पर रवि श्रीवास्तव, महेंन्द्र नाथ सेठ, संदीप गुप्ता, रेनू आनन्द, मधु चर्तुवेदी, मिदहत फातमा, सुधा रानी, संगीता गुप्ता, प्रिती श्रीवास्तव, चन्द्र श्रीवास्तव सुष्मा त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहें।


Related

news 1747781133340447105

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item