शिक्षको ने सौपा जिला प्रशासन को ज्ञापन
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_768.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सक्रिय सदस्य व ग्राम विकास इण्टर कालेज, खुटहन के प्रवक्ता श्री रामराज गौतम को फर्जी मुकदमें में फंसाये जाने के कारण आज सम्पूर्ण विद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तरकर्मी जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने हेतु उपस्थित हुये। संगठन के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह के नेतृत्व में शिक्षक पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल तथा उक्त विद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक व नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। रमेश सिंह ने जनपद के दोनों सक्षम व समर्थ अधिकारियों के समक्ष कहा कि आप लोग इस घटना की सत्यता की जांच कराकर निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करें।उक्त विद्यालय के साथ-साथ पूरे जनपद का शिक्षक सहमें हुए व आहत हैं। नहीं तो एक शिक्षक ईमानदारी से अपने गुरुतर दायित्व का कैसे निर्वहन करेगा। इसको ध्यान में रखना होगा। मण्डलीय मंत्री डा0 प्रमोद श्रीवास्तव डा0 राकेश सिंह ने कहा कि यदि शिक्षक अपने ही छात्रों के विरुध कोई अनुशासनात्मक कदम उठायेगा तो उसे फर्जी मुकदमें में फंसाया जायेगा तो निश्चित रुप से विद्यालय का अनुशासन व शैक्षिक वातावरण प्रभावित होगा। शिक्षकों का मनोबल भी गिरेगा जो बहुत ही दुःखद है।
अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह व जिलामंत्री सुधाकर सिंह ने मांग किया कि यदि उक्त शिक्षक को शीघ्र ही न्याय नहीं मिला तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपदीय इकाई जनपद मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रुप से चन्द्र प्रकाश दूबे, ईश्वर देव यादव, बनारसी यादव, अरविन्द कुमार, राम अकबाल यादव, सुरेन्द्र यादव, शिवलाल यादव, ओम प्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।