जनता व पुलिस से सीधे संवाद के लिए तैनात होंगे एसपीओ : अतुल सक्सेना
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_663.html
जौनपुर।
पुलिस, पब्लिक और पत्रकार के बीच ऐसा सामंजस्य बनाने की जरुरत है जिससे की
पूरे समाज को इसका लाभ मिल सके और हमारा विभाग इसके प्रति दृढ़ संकल्प
लेकर काम कर रहा है। यही वजह है कि जनता और पुलिस के बीच सीधा संवाद
स्थापित करने के लिए जल्द ही सभी थाना क्षेत्रों में स्पेशल पुलिस अधिकारी
(एसपीओ) की तैनाती की जाएगी। जनता के बीच से ही अच्छा काम करने वाले
स्वयंसेवी संगठनों व अन्य सम्भ्रांत लोगों को लेकर यह काम जल्द ही किया
जाएगा। यही नहीं तहसील व गांव स्तर पर भी जनता व पुलिस के बीच सीधे संवाद
स्थाापित करने के लिए गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। उक्त बातें पुलिस
अधीक्षक अतुल सक्सेना ने रविवार को नगर पालिका परिषद के टाउनहाल में आयोजित
जन-गण-मन संस्था द्वारा सेमिनार 'पुलिस, पब्लिक और प्रेस कान्फ्रेंस" में
कही।
उन्होंने कहा कि जनता व पुलिस के बीच जो
गलतफहमियां व डर का माहौल बना हुआ है उसे दूर करने के लिए शासन-प्रशासन ने
कई निर्देश जारी किये है। अपराधियों में भय का माहौल बना रहे इसलिए जनता को
भी चाहिए कि वे ऐसे लोगों को चिन्हित कर पुलिस को सूचित करें जिससे कि
समाज में फैली बुराइयों को दूर किया जा सके। सूचना देने वालों की पहचान
गुप्त रखी जाएगी। संस्था की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी
पहल है जिससे पुलिस, पब्लिक और पत्रकार तीनों मिलकर समाज में फैली बुराइयों
को दूर करने का काम करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता
कर रहे उत्तर प्रदेश प्रेस मान्यता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा
कि आज विश्व के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में हमारी पुलिस दिन रात जनता
के बीच में रहकर काम करती है और पत्रकार भी उनसे अछूते नहीं रह गये है
लेकिन जिस तरह से आज सूचना क्रांति का दौर चल रहा है उससे अब कोई भी बात
छुपी नहीं रह सकती। यही वजह है कि शासन-प्रशासन ने जनता से सीधे जुड़ने के
लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लेना शुरु कर दिया है अब जनता सीधे अपनी
शिकायत अथवा अपनी बातें शासन प्रशासन के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा सकती
है। इससे पूर्व गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रभान
सिंह इंदू ने कहा कि व्यापारियों को भी चाहिए कि वे पुलिस व पत्रकार का
सहयोग लेकर अपनी समस्याओं का निदान करने के लिए आगे आएं। नगर पालिका
अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने कहा कि समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संस्था
ने जो कार्य किया है उसमें हम सब मिलकर सहयोग करते रहेंगे। सपा प्रत्याशी
जावेद सिद्दीकी ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से
जनता पुलिस व पत्रकारों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। कार्यक्रम को राज्य
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद,
प्रताप फाउंडेशन के अध्यक्ष विक्रम प्रताप सिंह, डा. रंजना सिंह, जयप्रकाश
सिंह कामरेड सहित अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया। साथ ही जनता द्वारा पूछे
गये सीधे सवालों के जवाब एसपी अतुल सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी व
नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने दिया। संस्था के अध्यक्ष असलम शेर खान
सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक आशीष चौरसिया व आभार फैसल हसन तबरेज ने प्रकट
किया। कार्यक्रम का संचालन हसनैन कमर दीपू ने किया। इस मौके पर सीओ सिटी
राम प्रसाद सिंह यादव, भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, दुर्गा
पूजा महासचिव के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, वरिष्ठ पत्रकार राजेश
श्रीवास्तव, आरिफ हुसैनी, मो. अब्बास, बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
निखिलेश सिंह, डा. शमीम अहमद, पूर्व सभासद अब्दुल अहद मुन्ने, सभासद इरशाद
मंसूरी, समीर असलम शेखू, शकील मुमताज, फिरोज अहमद, कमाल आजमी, अंजार कमर,
साजिद अलीम, शकील मंसूरी, डा. हसीन बबलू, रिजवान हैदर राजा, श्रीकांत
श्रीवास्तव एडवोकेट, संजीव साहू, सुशील वर्मा, जावेद अजीम, संजय अस्थाना,
डा. मोहम्मद सज्जाद, सोमेश्वर केसरवानी, मुस्तफा शम्सी, आबिश इमाम, तनवीर
हसन खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

