मड़ियाहूं ब्लाक प्रमुख का आरोप , बदमाशो ने असलहे से धमकाकर माँगा पैसा
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_455.html
मडियाहू। क्षेत्र प्रमुख मडियाहूं लाल प्रताप यादव ने कोतवाली में
प्रार्थना पत्र देकर दो युवकों ने असलहा दिखा कर पैसा मांगने का आरोप लगाया
है क्षेत्र प्रमुख ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि मैं क्षेत्र पंचायत
कार्यालय में शनिवार को बैठा था उसी समय उनके कार्यालय में कोतवाली
क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी बब्बू सिंह अपनी एक अज्ञात साथी के साथ
बाइक से पहुंचा तथा हमारे चेंबर में घुसकर पैसे की मांग करने लगा क्षेत्र
प्रमुख ने बताया कि जब मैंने इसका विरोध किया तो वह असलहा दिखाते हुए मेंज
पीटने लगा और 2 दिन के अंदर रूपया न देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए
अपने साथी के साथ बाइक से चला गया इसके पूर्व भी उन्हें जान से मारने की
धमकी दी गई थी जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस व पुलिस अधीक्षक को दी गई
है। इस सम्बन्ध में
प्रभारी कोतवाल रमेश प्रसाद ने बताया कि एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ
मुकदमा दर्ज किया गया है । घटना की जांच की जा रही है।
