विद्यालय में कक्षा की दीवार धराशायी
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_683.html
जौनपुर । जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बूढ़ापुर के भवन की एक दीवार धराशाई हो गयी । संयोग अच्छा था कि स्कूल बन्द था अन्यथा अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। घटना गुरूवार को देर शाम की है। मामले से उच्चाधिकारियो को अवगत करा दिया गया है। बताते हैं कि उक्त विद्यालय वर्ष 2001 में बनकर तैयार हुआ। दो कक्षीय रूम कार्यालय और बरामदा मिलाकर गोल बिल्डिंग का भवन बनाया गया था। जिसकी लागत उस समय 6 लाख रूपये थी। यहाँ पर तैनात सहायक अध्यापक शशिकांत यादव ने बताया कि उक्त कमरे की दीवार में पिछले साल जून में आये भूकंप से दरार पड़ गई थी। जिसकी सूचना बीआरसी व खण्ड शिक्षाधिकारी को दी गई थी। वहां से कोई निर्देश न मिलने पर उसी में पठन पाठन चलाया जा रहा था। संयोग अच्छा था जब दीवार गिरी विद्यालय में अवकाश में था। खण्ड शिक्षा अधिकारी आरपी यादव ने कहा कि बिल्डिंग मात्र 15 वर्ष पुरानी है। इसके निर्माण में मानक की अनदेखी की गई होगी तो कार्य कराने वाले शिक्षक खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

