सरेराह व्यापारी को लूटा, पुलिस बता रही धता
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_228.html
जौनपुर। जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसियां बाजार के समीप गुरुवार की देर शाम शाहगंज के व्यापारी से कट्टा सटाकर बदमाशों ने सरेराह लूट को अंजाम दिया। पुलिस घटना को धता बताते हुए इसे लूट का विफल प्रयास बता रही है। ज्ञात हो कि शाहगंज के इराकियाना मोहल्ला निवासी व मस्जिद मे इमामत करने वाले मोहम्मद सालेह जीविका चलाने के लिये पाकेट पर्स व बेल्ट की सप्लाई करते हैं वे अरसियां बाजार से माल बेचकर अपनी मोपेड से घर आ रहे थे जैसे ही अरसिया बाजार से आगे बढ़े डिस्कवर मोटर साइकिल सवार तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर कट्टा सटा कर उनके पाकेट से 15 हजार रूपये लूट लिये । घटना के समय कुछ राहगीरों ने विरोध किया तो बदमाश उन राहगीरों को कट्टे से मारने की धमकी दिया। लूटपाट करने के बाद आगे एक और बाइक सवार को लूटने के चक्कर में बदमाशों की बाइक गिर गयी फिर कुछ ग्रामीणों ने बदमाश को पकड़ना चाहा लेकिन कट्टे से बदमाश मारने की धमकी देता रहा और अपनी गाड़ी बाइक सहित भागने मे सफल रहा। सरपतहा पुलिस घटना को लूट कार्य असफल प्रयास बता रही है । पुलिस की कार्य प्रणाली बदमाशों का मन बढ़ा रही है

