दी गई तबादला हुए अधिकारियो को विदाई

जौनपुर।  नगर के एक होटल में गुरूवार को देर रात जिले के लोकप्रिय एवं निर्वतमान जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण तेज प्रताप मिश्र, उपायुक्त श्रम रोजगार रामबाबू त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी विरेन्द्र कुमार, अरूण कुमार पाण्डेय का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना, मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद, पीडी जगदीश त्रिपाठी, डीडीओ दयाराम द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएमओ रविन्द्र कुमार, एडीएम उमाकान्त त्रिपाठी, डीएफओ एपी पाठक, एएसपी सिटी रामजी सिंह यादव, डीआईओएस भाष्कर मिश्र, डीएसटीओ रामनारायण यादव, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह, एईडीआरडीए कमलेश श्रीवास्तव, अधि.अभि. सिचाई एसके सिंह, नलकूप चन्द्रशेखर सिंह आजाद, उपजिलाधिकारी बदलापुर ममता मालवीय, डिप्टी कलेक्टर राजेश विश्वकर्मा, एसपी सिंह, प्रियंका सिंह, ज्योति मौर्या, खण्ड विकास अधिकारी जयेस सिंह, रवि कुमार, रमाकान्त सिंह, राजीव कुमार शर्मा, मीनाक्षी, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, रविन्द्रवीर यादव, सुबास सरोज, बेचनराम, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महा संघ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह बब्बू, ग्राम विकास मिनिस्ट्रीयल एशो0 उ0प्र0 के प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र विक्रम सिंह माझिल, एवं कर्मचारी नेता रोशन श्रीवास्तव, धीरज लाल, दीपक श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, सुजीत सिंह, निखिल श्रीवास्तव, श्रीनाथ स्वर्णकार आदि उपस्थित रहे। ग्राम्य विकास परिवार की तरफ से तेज प्रताप मिश्र सहित सभी निवर्तमान अधिकारियों को जिले में विशिष्ट योगदान एवं विकास को गति प्रदान करने में दिये गये अद्वितीय योगदान के सम्मान में बुके एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डीडीओ दयाराम ने किया।

Related

news 6451958688177017431

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item