दूसरे दिन भी होमगागार्ड रहे हड़ताल पर

जौनपुर। जिले के 1700 होमगार्ड अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को भी हड़ताल पर रहे और जिला मुख्यालय पर धरना देकर अपनी मांगों पर आवाज बुलन्द किया। हड़ताल के चलते शहर की यातायात और चरमरा गयी। धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने कहा कि एशोसिएशन द्वारा वर्ष 2009 से शत प्रतिशत ड्युटी बढ़ाने की मांग की जा रही है लेकिन होमगार्ड मुख्याय द्वारा आज तक ड्युटी बढ़ाने के बारे में कोई प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा गया सिर्फ आस्वासन दिया गया। आठ साल बीत गये जिससे जवानों में आक्रोश है। उन्हाने कहा कि सरकार समस्याओं का निदान करना चाहती है लेकिन विभाग के अधिकारी नहीं चाहते। एनआईसी सिस्टम में धांधली करके जवानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जवान भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं। ड्युटी सिपाही केबराबर ली जाती है और पैसा मजदूर की तरह मिलता है। जब तक मांगे नहीं मानी जाती हड़ताल कायम रहेगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामधनी, महामंत्री अनिल राय, विनय मौर्य, महेद्र यादव अरविन्द मौर्य आदि ने सम्बोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार गौतम ने किया।

Related

news 2200164675901729005

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item