जहर से हजारों मछलियां मरी

जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के तालाब में पाली गयी कई कुंतल  मछलियों को अराजक तत्वों ने मार डाला अभी भी मरने का सिलसिला जारी है बुधवार की सुबह इसके स्वामी को इसकी जानकारी हुयी तो पुलिस को सूचित किया । बिसवाँ ताल्लुका रुधौली गांव निवासी नजर अब्बास का ग्राम में ही एक तालाब है जिसमें विभिन्न प्रजाति की मछलियां पाली गयी हैं ।जो वर्तमान में एक से दो किलो की हो गयी थी ऐसे में कतिपय लोगों ने रात्रि जहर  डाल दिया तो सुबह उक्त तालाब में सभी मछलियां मर कर ऊपर आ गयी सुबह किसी ने देखा तो इसकी जानकारी इसके स्वामी को दिया । इसकी कीमत 40000 रुपये आंकी गयी   उक्त स्वामी ने गांव के ही कतिपय लोगों पर आरोप लगाया है।फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में है। मरी मछलियों का सोंधी पशु चिकित्सालय पर जाँच हुआ जिसमे विषाक्त की पुष्टि हुई चिकित्सक ने बताया की तालाब में डालने के लिए दवा देदी गई है जिससे और मररही मछलियों को रोका जा सकता है।

Related

news 2728080934166681458

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item