अभ्यास वर्ग में दी संगठन की सीख

जौनपुर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला अभ्यास वर्ग टीडी महिला कालेज में रविवार को आयोजित किया गया। इस दौरान तीन सत्र में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास वर्ग का शुभारंभ परिषद के पूर्व कार्यकर्ता भागवत पाण्डये ने स्वामी विवेकानन्द व मां सरस्वती के  प्रतिमा के सामने दीपव प्रज्जवलन कर किया। उन्होने कार्यकारिणी पर सत्र चलाकर कार्यकर्ताओं को संगठन की सीख दी। अन्तिम सत्र में तहसील व नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। तहसीलों के संयोजकों व प्रमुखों की घोषणा जिला संयोजक विकास ओझा ने किया। सदर तहसील प्रमुख डा0 अखिलेश पाण्डेय, सह प्रमुख सीडी सिंह, संयोजक ऋषिकेश श्रीवास्तव, सह संयोजक संदीप मिश्रा व सूरज सिंह को घोषित किया गया। इसी प्रकार शाहगंज तहसील संयोजक विनोद सोनी, सहसंयोजक आलोक गोस्वामी, मड़ियाहूं में सौरभ पाण्डेय को तहसील संयोजक बनाया गया। नगर अध्यक्ष डा0 दिग्विजय सिंह नगर कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें  डा0 राजेश कुमार राज कालेज, डा0 रमेश सिंह टीडी कालेज, डा0 देवमणि दुबे टीडी पीजी कालेज, डा0 सुनील सिंह टीडी इण्टर कालेज को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। अभिषेक प्रजपति, विशाल मौर्य, अतुल पाण्डेय, मोनू शर्मा, दिलीप यादव , संदीप सिंह को नगर सह मंत्री, मनीष साहू को नगर कोष प्रमुख बनाया गया। सुमित सिंह, अंकित सिंह ,मानस द्विवेदी, सूरज चैहान केा बनाया गया। विशाल सिंह को टीडी पीजी कालेज का संयोजक बनाया गया। संचालन अवकाश सिंह ने किया। विभाग संयोजक रमेश यादप, सिद्धार्थ सिंह अंकित शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Related

news 1665570727112569353

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item