जरूरतमंदों को मिले स्वास्थ्य सेवायें

 जौनपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह पड़ाव वाराणसी के तत्वावधान में कड़ेरेपुर बदलापुर में  दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर व दवा वितरण का आयोजन किया गया। सव प्रथम गुरूपद  संभव राम की पूजा आरती की गयी। शविर के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए डा0 एके सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लाभ की पहुॅच उस समूह तक पहुंचायी जानी चाहिए जिसको वास्तव में इसकी जरूरत है । शिविर लगा कर स्वास्थ्य सेवाएं जन- जन तक पहुॅचाना हमारा दायित्व है । इस मौके पर श्री सर्वेश्वरी समूह के बदलापुर , तेजीबाजार , समोधपुर तथा जौनपुर शाखा के लोग मौजूद थे । शिविर में उपस्थित बिभिन्न रोग विशेषज्ञ डा0 ए के सिंह , डा0 श्वेता सिंह , डा0 मनीष मौर्य , डा0 ओपी यादव , सुशील कुमार ने 226 लोगों का परीक्षण किया जिनमें 26 मरीज मलेरिया के पाए गये । शेष की जाॅच कर उन्हें दवा दी गयी । इस मौके पर प्रधान जीतेश सिंह , राजेश कुमार सिंह , डा0 वीरेन्द्र प्रताप सिंह , विजय आदि लोग मौजूद थे । उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रबन्धक अभय प्रताप सिंह ने किया तथा संचालन व आभार बदलापुर शाखा के दलसिंगार सिंह ने किया। 

Related

news 2546336419795446823

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item