सर्राफ के लुटेरों का सुराग नहीं

 जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशो द्वारा सर्राफा व्यवसायी से 60 हजार के जेवर सहित 20 हजार रूपये छीनने वाले बदमशों का पुलिस दूसरे दिन रविवार को भी पुलिस सूराग नहीं लगा सकी। ज्ञात हो कि शनिवार को देर शाम बक्शा थाना क्षेत्र के सुजियामऊ गांव निवासी राजेश सेठ बक्शा बाजार में आभूषण की दुकान है। राजेश का पुत्र रोहित सेठ व भांजा किशन सेठ दुकान बंद कर घर के लिए निकले। राजेश दूसरे वाहन से जबकि आभूषण का बैग लेकर रोहित को पीछे बैठकर किशन बाइक चलाते हुए हाइवे से सवंशा होते हुए घर की तरफ मुड़े तथा राजेश रास्ते में रुक गये उधर किशन बाइक लेकर भैरोपुर गांव स्थित ब्रेकर के पास पहुचे ही थे तभी पीछे से सफेद  अपाचे से मुंह बाधे बदमाशो ने फायरिंग कर दी। आवाज सुनकर किशन बाइक रोक दिया इतने में पहंुचे लुटरों ने असलहा सटाकर बैग छीन लिया और हाइवे की तरफ फरार हो गये। बैग में  60 हजार के आभूषण, 20हजार नगदी, 3मोबाईल व दुकान की चाभी थे। 

Related

news 2059832890676356937

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item