बिना मानक चलाया जा रहा ध्वस्तीकरण
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_618.html
जौनपुर। शहर के पालिटेकनिक चौराहे पर प्रशासन ने रविवार को अतिक्रमण अभियान चलाया और दुकानों और मकानों के आगे का अतिक्रमण जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। सीढियां ,टीन शेड, गुमटी, गेट आदि हटाकर नाली निर्माण का रास्ता साफ कर दिया। नागरिकों का कहना है कि मनमाने तरीके से अतिक्रमण हटाया जा रहा है । इसका कोई मानक नहीं है जिससे भारी नुकसान हो रहा है। मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला ने मानक के बारे में पूछे जाने पर बताया कि ध्वस्तीकरण को कोई मानक नहीं है। स्थायी और क्षति पहुंचाने वाला निर्माण नहीं हटाया जा रहा है। यदि मानक के अनुसार ध्वतीकरण कराया गया तो अनेक दुकान और मकान गिराना होगा। दुकानों के दरवाजे या सटर के बाहर तक ही ध्वतीकरण कर खुदाई करायी जायेगी वहीं से नाली निर्माण कराया जायेगा। जहां तक ध्वस्तीकरण किया जा रहा है वहीं तक लुम्बिनी दुद्धी लुम्बिनी मार्ग की सीमा निर्धारित होगी। उसके लिए अलग से अभियान नहीं चलेगा।

