रविवार गौराबादशाहपुर में लगे एटीएम बंद रहने से हो रही है परेशानी
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_973.html
गौराबादशाहपुर(जौनपुर)
गौराबादशाहपुर में लगे कई एटीम रविवार को बंद रहते है जिससे ग्राहको को
असुविधा हो रही है। कस्बे में लगे एटीएम आज की तारीख में मात्र शोपीस बनकर
रह गये है हालत यह है कि कस्बे में लगे आधा दर्जन से अधिक एटीएम जिनमे से
एक आईसीआईसीआई बैंक द्वारा स्थापित किया गया है व दूसरा यूनियन बैंक की
शाखा पे लगा है तीसरा स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की शाख पर तथा चौथा एचडीएफसी
बैंक की शाखा पर तथा दो अन्य प्राईवेट एटीएम लगा है। ये सभी एटीएम ग्राहको
की जरूरत को पूरा कर पाने में असक्षम साबित हो रहे है। आईसीआईसीआई के
एटीएम में पैसा न होना जहाँ एक बड़ी समस्या बन चुका है वहीं ये एटीएम सिर्फ
बिजली रहने पर ही चलते है वर्ना बंद रहते है। यूनियन बैंक,स्टेट बैंक,
एचडीएफसी बैंक, गौराबादशाहपुर के एटीएम बैंक के साथ ही खुलते है और बैंक के
बंद होने के साथ ही बंद हो जाता है तथा रविवार को हमेशा बंद रहते है।
रविवार को एटीएम बंद रहनें की वजह से कस्बे के एटीएम कार्ड धारको को एटीएम
सेवा लेने के लिय जौनपुर या निकटवर्ती जनपद आजमगढ़ में जाना पड़ता है। बैंकों
द्वारा स्थापित एटीएम के इस खराब सेवाओ की वजह से तथा छुट्टी के दिन
अधिकांश एटीएम बंद रहने की वजह से क्षेत्र के लोगो में खासा रोष व्याप्त
है।

