पर्यावरण प्रदूषण बना रहा है विनाश का कारण
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_141.html
गौराबादशाहपुर(जौनपुर) युद्ध,
भुखमरी, जनसंख्या वृद्धि, प्राकृतिक आपदायें जैसी मानव के विनाश के लिये
उत्तरदायी कारक है जिसके लिये उत्तरदायी सिर्फ एक ही वजह है और वह है
पर्यावरण प्रदूषण जिससे निबटने का एक मात्र रास्ता हरियाली की तरफ से ही
होकर जाता है। उक्त बाते डा रामअवतार सिंह ने मुफ्तीगंज विकासखण्ड अन्तर्गत
भदेवरा गांव में उदय जनसेवा समिति की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय महाकुम्भ
हरियाली महोत्सव में आये लोगो को सम्बोधित करते हुये कही। आगे उन्होने
स्वतत्रंता सेनानियो का उदाहरण देते हुये कहा कि यदि वे हमें अंग्रेजो की
गुलामी से मुक्ति दिला सकते है तो आज की तारीख में पर्यावरण प्रदूषण रूपी
गुलामी से मुक्ति क्यो नही पा सकते है। और इसके लिये हमे पौधरोपण करना ही
होगी दूसरा कोई उपाय नही है। उक्त महोत्सव का आयोजन पर्यावरण संरक्षण तथा
पौधरोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया जिसमे आयोजित स्वास्थ्य
मेले में जनपद के जाने माने चिकित्सको डा एके सिंह, नवजात शिशु रोग
विशेषज्ञ डा अजीत कपूर, डा शरद, डा भाष्कर, डा प्रमोद कुमार डा संजय आदि
ने 250 मरीजो का निःशुल्क परीक्षण किया तथा वेन्स ड्रग्स के प्रतिनिधि
रजनीश शर्मा की तरफ से मरीजो को निःशुल्क दवायें वितरित की गई। महोत्सव पर
आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रवक्ता कैलाशनाथ सिंह ने की मुख्य
अतिथि डा एके सिंह ने कार्यक्रम को बेहद प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम का
संचालन जयराम पाठक व कवि प्रखर सिंह ने संयुक्त रूप से किया । कार्यक्रम
में बृजेश सिंह प्रिन्सू,पूर्व आई जी बद्री सिंह, डा प्रमोद रामअकबाल
चौबे, राजेश चौबे, सत्यानन्द चौबे, सूर्यभान चौरसिया, केदार सिंह, सतीश
चौबे, दुर्गेश सिंह आदि शामिल हुये तथा इन सभी के द्वारा एक एक पौधा लगाया
गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण आल्हा सम्राट फौजदार सिंह की वीर रस से आत
प्रोत आल्हा प्रस्तुति रही। कजरी गीतों के बीच किसानो के लिये कृषि यंत्रो
की प्रदर्शनी भी लोगो के आकर्षण का केन्द्र बना रहा। अन्त में कार्यक्रम के
आयोजक उदयभान सिंह ने कार्यक्रम में आये समस्त लोगो का आभार व्यक्त किया।

