लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग को बाईपास से जोड़ा जायः श्रवण जायसवाल

  जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग चौड़ीकरण के सम्बन्ध में बैठक हनुमान घाट पर हुई जहां जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि जौनपुर मुगलकाल से एक ऐतिहासिक शहर  है। यह बहुत पुराना शहर है। इसकी ऐतिहासिकता का जीता जागता प्रमाण ऐतिहासिक शाही पुल के अलावा अन्य भी है। इसकी ऐतिहासिकता को बचाए रखना हमारा प्रमुख कर्तव्य है। प्रस्तावित लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग जौनपुर के विकास में बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस प्रस्ताव का स्वागत करना चाहिये परन्तु इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि इस विकास की रफ्तार को कहीं से ग्रहण न लगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के निर्मित प्रतिष्ठान को बहुत ज्यादा नुकसान न पहुंचाते हुये कम से कम नुकसान में शहर को सुसज्जित करने का प्रयास किया जाय और इस लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग को प्रमुखतया बाईपास से जोड़ा जाय जैसा कि जिला प्रशासन की भी मंशा कुछ इसी प्रकार की है परन्तु वहीं दूसरी तरफ व्यापारियों में भय का वातावरण बना हुआ है कि शहर की दशा खराब हो जायेगी। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष अनवारूल हक, नगर प्रभारी संजय केडिया, युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, आलोक सेठ सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर अशोक साहू, मनोज गांधी, गौतम सोनी, अमरनाथ मोदनवाल, वंशीधर वर्मा, इरफान मंसूरी, रामचन्दर वर्मा, विनोद बरौतिया, राजकुमार सिंह, नीतिन सेठ, सुनील गुप्ता, हेम सिंह, मो. दानिश सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष शिव कुमार साहू ने किया।

Related

news 2548836451353250638

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item