शिक्षकों ने दी चेतावनी- समाधान नहीं हुआ तो निकलेगी विशाल बाइक जुलूस

जौनपुर। नगर के बहुचर्चित रिजवी लर्नर्स एकेडमी की मनमानी से क्षुब्ध शिक्षकों द्वारा कलेक्ट्रेट में चल रहा तीन दिवसीय धरना बुधवार को समाप्त हो गया जहां जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद नगर मजिस्टेªट रत्नाकर मिश्र को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन लेने के बाद श्री मिश्र ने पीड़ित शिक्षकों को आश्वस्त किया कि इसकी जांच कराकर शीघ्र ही समाधान किया जायेगा। इसके पहले उक्त चर्चित विद्यालय की मनमानी से क्षुब्ध शिक्षक कीर्ति सिंह व अनिल शुक्ला बीते सोमवार को तीन दिवसीय धरने पर बैठ गये जहां विभिन्न शिक्षक संगठनों के अलावा छात्र संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, अधिवक्ताओं ने अपना भरपूर सहयोग किया। सोमवार से चल रहा धरना बुधवार को समाप्त हुआ जहां आयोजित सभा के माध्यम से सहयोग देने वाले संगठनों के वक्ताओं ने कहा कि लड़ाई जारी रहने तक वे शिक्षक कीर्ति व अनिल के साथ रहेंगे। आज समापन अवसर पर विकास भवन कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र विक्रम सिंह, नौजवान छात्र संगठन के जिला सचिव शिवम सिंह, भदोही के योगाचार्य विजय श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश मानवाधिकार फोरम के प्रमुख तरूण शुक्ला, शिक्षक दयाशंकर सिंह, डा. बिट्ठल दूबे, डा. मनोज वत्स सहित अन्य लोगों ने अपना समर्थन दिया। हालांकि इसके पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह, शिक्षक नेता अरविन्द शुक्ला सहित अन्य शिक्षक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। सभा की समाप्ति पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्टेªट रत्नाकर मिश्र को जिला प्रशासन को सम्बोधित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन को सौंपा गया। इस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र्र ही जांच कराकर समाधान किया जायेगा। अन्त में पीड़ित शिक्षकों ने चेतावनी भी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अपने समर्थकों के साथ नगर में मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 426182790370267394

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item