प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सम्पन्न कराने के लिए हुआ आत्म मंथन

जौनपुर। मंगलवार को सांय 6 बजे मैहर मंदिर पर जायसवाल समाज के प्रमुख लोगों की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल ने कहा जौनपुर में पहली बार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का कार्यक्रम  दिंनाक 11 सितम्बर को होने जा रही है। बैठक में समाज के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव व अगामी चुनाव में समाज के अधिकाधिक प्रत्याशी बनाने पर भी चर्चा होगी। बैठक में मेरठ, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर, व पूरे प्रदेश के पदाधिकारी व सदस्य भाग लेगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बैठक की व्यवस्था बहुत अच्छी होगी और अतिथियो का भरपूर सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुनील जायसवाल { बहादुर} को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया। और उन्हे अन्र्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का जिलाध्यक्ष बनने पर लोगों ने बधाई दी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल ने किया। बैठक में ओमप्रकाश जायसवाल, अजय नाथ, सन्तोष गुप्ता, धु्रव जायसवाल, पवन जायसवाल, राधेरमण, चन्द्रशेखर, राकेश जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

news 8379106891110753270

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item