पानी बढ़ने से गोमती उफान पर
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_8.html
जौनपुर। लगातार बारिश से गोमती का जल स्तर बढ़ गया है और वह उफान मारने लगी है। घाट पानी में डूब गये हैं और जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। नदी के निकट मोहल्लों बलुवाघाट, गूलर घाट आदि लोग पानी बढ़ने से संशकित हो गये है। ज्ञात हो कि विगत दिनों से बारिश हो रही है और बुधवार को तड़के भी बारिश हुई। जिले ही नहीं अन्य जनपदों का पानी भी गोमती में आने से इसका जनस्तर बढ़ रहा है।

