शिक्षकों की समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_46.html
जौनपुर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर-प्रदेश जनपद इकाई की एक बैठक बुधवार को राधिका बाल विद्या मंदिर में जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री छोटेलाल यादव ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय का भुगतान दो सप्ताह के भीतर हो जाएगा। प्रदेश सरकार शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सजग ही नहीं बल्कि गंभीर है। शिक्षा निदेशक के कार्यालय पर चल रहा धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन इसी आश्वासन पर समाप्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी इमानदारी से करे और बेहतर ढंग से बच्चों को शिक्षा प्रदान करें। डा0 पंकज सिंह और शरद सिंह ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक लाख शिक्षक मुख्यमंत्री का अभिनंदन करेंगे। बैठक में प्रकाश चन्द्र पाल, श्यामधर मिश्र, मनोज पटेल, नन्हकऊ गुप्त, देवानन्द पटेल, जय प्रकाश, सुनील शुक्ल, धर्मराज सिंह, विजय बहादुर, विजय कुमार यादव, जगदीश पाण्डेय, तीर्थराज तिवारी, संजय यादव, सुनील सिंह, अशोक यादव, जय सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

