राज्य कर्मचारी हड़ताल को सफल बनावें : राकेश श्रीवास्तव

जौनपुर । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 के घोषित हड़ताल 10 अगस्त से 12 अगस्त तक जनपद में सफल बनाने की रणनीति के अन्तर्गत कृषि विभाग में ई0 जी.एन.दूबे की अध्यक्षता में गेट मीटिंग की गई। गेट मीटिंग को सम्बोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने परिषद  की 10 सूत्री मॉगों यथा पुरानी पेंशन बहाल करने, कैशलेश चिकित्सा सुविधा, वेतन विसंगति दूर करके 7वें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने, अंशकालिक, संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कर्मचारियों की समस्त सेवा जोडकर पेंशन की सुविधा दिये जाने आदि मॉगों पर चर्चा किया। उन्होंने दिनांक 5 अगस्त को प्रान्तीय पदाधिकारियों के जनपद भम्रण कार्यक्रम के अवसर पर सभा में सायं तीन बजे सिचाई विभाग शिव मंदिर के सामने सभा को सम्बोधित करेगे।उन्होंने जनपद के समस्त तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से भाग लेने का अनुरोध किया गया। कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने तीन दिवसीय घोषित हड़ताल को सफल बनाने का सभी कर्मचारियों से आवाहन किया। इसके साथ ही कर्मचारी समस्याओं पर सरकार की वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया। इस अवसर पर कृषि विभाग के इं0 संतोष मौर्या, बदरे आलम, महेन्द्र सिंह यादव, सुनील सिंह, विनय कुमार मिश्र,अशोक सिंह, अरविन्द कुमार विश्वकर्मा  आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीबी सिंह जिलामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया। उक्त जानकारी जिला मंत्री सीबी सिंह ने दिया है। चार अगस्त को विकस भवन में गेट मीटिंग की जायेगी।  

Related

news 7383243699482302583

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item