आज़ादी के ७० साल पूरे होने पर निकालेगी याद करो कुर्बानी, तिरंगा यात्रा

 जौनपुरI भारतीय जनता पार्टी, जौनपुर की एक आवश्यक बैठक आज कैम्प कार्यालय जेसीस चौराहा पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में आगामी होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर आहूत की गयीI बैठक में जिलाध्यक्ष ने बाताया की आगामी ९ अगस्त को भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगाठ के मौके पर आज़ादी के ७० साल पूरे होने पर याद करो कुर्बानी, तिरंगा यात्रा निकालेगीI पार्टी “भारत छोड़ो आन्दोलन” की वर्षगाठ पर ९ अगस्त को जिला मुख्यालय पर देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देने वाले शहीदों के परिवार वालों को सम्मानित करेंगी और तिरंगा यात्रा निकालेगीI १३ अगस्त को मशाल जुलूस निकालने तथा १६ अगस्त से सभी मण्डलों के मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा की एक साथ शुरुआत होगी जो जनपद के सभी बूथों पर जायेगी, जिसका समापन २३ अगस्त को जनपद के मुख्यालय पर होगाI
जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने बताया की इस कार्यक्रम का एकमात्र उद्देश्य जनता के बीच देशभक्ति की भावना को दोबारा जगाना है ताकि आजादी की लड़ाई लड़ने वाले क्रांतिकारी शहीदों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके और उनकी बहादुरी के बारे में बताया जा सकेI
श्री उपाध्याय ने बताया की बूथ अध्यक्षों की टीम के गठन के लिए और संगठन की गतिविधियों का केंद्र मंडल,सेक्टर बूथ होगा जिसको ध्यान में रखते हुए सभी ३४ मंडलों के प्रभारियों की नियुक्ति की गयी हैI
बैठक में जिला उपाध्यक्ष डॉ नृपेन्द्र सिंह, पंकज मिश्रा, सतीश दूबे, राम सिंह मौर्या, जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह, संदीप तिवारी, गिरीश यादव, जिला मंत्री धरमपाल कन्नौजिया, मनोज दूबे, भईया राम पटेल आदि रहेI  

Related

politics 3956868393312403743

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item