महिलाओं के प्रति उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही

 भदोही ।  महिलाओं के प्रति उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा, इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियांे के कार्यशैली को गम्भीरता से लेते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही होगी। महिलाओं को बार-बार थानों का चक्कर न लगाना पड़े। पीड़ित महिला के शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए दोषी पाये जाने वालो के विरूद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जायंे।
उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या कुसुम प्रजापति ने गेस्ट हाउस ज्ञानपुर में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दी है। उन्होने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायतों को दोनो पक्षों को समझाकार सहमती के आधार पर निस्तारण कराया जाये। यह भी कही कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता और उदाशीनता न बरती जाय। गेस्ट हाउस में तत्पश्चात सदस्या  प्रजापति ने जनपद के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला उत्पीड़न समस्याओं शिकायतों को दोनो पक्षो की बाते सुनकर आपसी सहमती से निस्तारित कराये। जनपद से सदूर ग्रामीण अंचलों से आयी विभिन्न महिलाओं की समस्याओं के शिकायत पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियो को मौके पर उपलब्ध कराया औरा त्वरित गति से निस्तारण करने का निर्देश दिया। महिला फरियादियों में सुन्दरी पत्नी राजमणि मौर्या निवासी रजपुरा भदोही का एक प्रकरण ऐसा आया कि उनके बार-बार अनुरोध के बाद भी बीडा अधिकारियों के लापरवाही से उनके पुस्तैनी मकान और जमीन को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया गया। यह भी प्रार्थीनी द्वारा अवगत कराया गया कि बीना कोई सूचना नोटिस दिये बगैर गिरा दिया गया न ही मुवावजा दिया गया। उन्होंने कहा जल्द ही कार्यवाही की जायेगी।

Related

news 4220946655820613917

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item