मेरे मैनेजमेन्ट से यूपी में दौ सीट जितेगी काग्रेस: पी के
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_31.html
जौनपुर। मंगलवार को वाराणसी में सोनियां गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब से गदगद चुनाव मैनेजर प्रशांत किशोर (पी के) ने जिले के एक नेता से दावा किया कि मेरे मैनेजमेंट के कारण काग्रेस यूपी में दो सौ सीट जीतेगी। पी के का दावा कितना सच होगा यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चल पायेगा। फिलहाल वाराणसी में उमड़े जन सैलाब ने काग्रेसियों में एक नयी उर्जा का संचार किया है।
हम आप को बताते चले कि पी के लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा के चुनाव का मैनेजमेंट किया था। माना जाता है कि उनके चुनाव प्रबंधन के कारण मोदी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। उसके बाद बिहार चुनाव का प्रबंधन पी के ने नितिश-लालू यादव वाले गठबंधन को किया जिसका परिणाम रहा कि नितिश पुनः मुख्यमंत्री बने। अब यूपी चुनाव के लिए काग्रेस ने पी के को हायर किया है। माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर के प्रबंधन एवं सुझाव से ब्राहमणो को पुनः काग्रेस से जोड़ने के लिए दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को यूपी के सीएम का चेहरा प्रस्तुत किया गया। बीजेपी से नाराज हो चुके आभूषण व्यापारियों को लुभाने के फिल्म अभिनेता व सांसद राजब्बर को यूपी की कमान सौपी गयी है। क्यो कि राजबब्बर स्वर्णकार समाज से है। उधर क्षत्रियों को लुभाने के लिए चुनाव प्रचार की जिम्मेदार संजय सिंह को दिया गया। इसके अलावा प्रियंका गांधी को स्टार प्रचारक बनाया गया है। अंदर खाने से खबर मिली है पार्टी पूरी तरह से पी के कहने पर अपना एक एक कदम यूपी में रख रही है। यहां तक पी के जिसे कहेगे उसे ही टिकट भी दिया जायेगा।