भदोही : साइकिल सवार को बचाने में डिवाइडर से टकराई बाइक , एक की मौत दो घायल
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_23.html
भदोही । भदोही जिले से गुजर रहे
राष्ट्रीय राजमार्ग- दो पर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक
अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इस हादसे में जहाँ बाइक पर सवार एक युवक की
मौत हो वहीं एक महिला व एक किशोर घायल हो गए ।
जिले के सरपतहा निवासी शिव देवी (50 ) पत्नी हरिशंकर यादव
अपने पुत्र नीरज यादव (30) तथा अपने भतीजे शनि (15 ) पुत्र मुन्नू यादव के
साथ बाइक से वाराणसी अपने इलाज के लिए गई हुई थी। जहाँ से वह से लौट रही
थी। लाला नगर टोल प्लाजा के पास आरोप है कि शराब के नशे में धुत साइकिल
सवार कैलाश (40) पुत्र फुल चंद निवासी गंगापुर भदोही को बचाने के चक्कर
में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी जिससे नीरज की दर्दनाक मौत
हो गई वही दोनों घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से थानाध्यक्ष अरुण दुबे
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कराया जहां दोनों गंभीर
घायलों को अन्य के लिए रेफर किया गया। वहीँ सनी की हालत हालत चिंताजनक
बताई गयी है ।
