सुनील कुमार गुप्ता को दी गई बधाई
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_845.html
जौनपुर। आज वैश्य समाज की एक बैठक
नईगंज में हुई जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी डा. आर.सी. गुप्ता ने किया। जिसमें सुनील
कुमार गुप्ता को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का जिलाध्यक्ष बनाये जाने
पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की गयी और उनके द्वारा वैश्य समाज के उत्थान
के लिए जायसवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समाज के श्रेष्ठ
कार्यकर्ता का शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं
सहस्त्रबाहु महोत्सव-2015 में प्रकाश चन्द्र जायसवाल आई.ए.एस. एवं डीआईजी
उत्तर प्रदेश लखनऊ जोन द्वारा श्रेष्ठ समाजसेवी कार्यकर्ता का सम्मान
स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं जौनपुर व्यापार मण्डल में जिला
उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए तमाम व्यापारियों का खाद्य लाइसेंस एवं उनकी
सुरक्षा एवं व्यापारियों के हित के लिए अनवरत संघर्षशील रहते हैं। इन सब
बातों की चर्चा की गयी। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष के
दायित्व पर रहते हुए समाज को बुलन्दियों पर ले जाने का कार्य करेंगे।
संचालन वेद प्रकाश जायसवाल ने किया। इस मौके पर उपस्थित मुख्य रूप से सुमित
अग्रहरि, अजय जायसवाल, विकास गुप्ता, चन्दन साहू, पंधारी जायसवाल, अजय
अग्रहरि, संदीप मोदनवाल, बच्चा अग्रहरि, लक्ष्मी साहू, सुशील गुप्ता, पियूष
गुप्ता, प्रमोद मौर्य, श्याम मौर्य, नन्दलाल मौर्य, रजनीश जायसवाल आदि लोग
रहे।

