जौनपुर के प्रभारी सूचनाधिकारी का निधन
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_894.html
जौनपुर। जिला सूचना अधिकारी रामबली सिंह यादव का
आज रात्रि लगभग 1:15 बजे निधन हो गया, वे लगभग एक वर्ष से बीमार चल रहे थे,
ज्ञातव्य हो कि श्री यादव जौनपुर के जिला सूचना अधिकारी के पद का भी
दायित्व निर्वहन कर रहे थे। उनके पुत्र दीपक यादव ने आज अपरान्ह 1ः30 बजे
औड़िहार घाट पर उनका दाहसंस्कार किया। इस अवसर पर उनके परिवारजन, सूचना
विभाग से के के त्रिपाठी, कंचन सिंह, अवनीश यादव, आमिर अन्सारी आदि उपस्थित
रहे।
