प्राथमिक विद्यालय चन्दवक को बनाया गया बाढ राहत केन्द्र
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_248.html
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद
श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 विरेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी
केराकत सहदेव मिश्र, तहसीलदार पी के राय, खण्ड विकास अधिकारी डोभी रवि
कुमार के साथ चन्दवक बाजार एवं घाट के समीप गांव के लोगों से बाढ के
सम्बन्ध में बात किया साथ ही बाढ क्षेत्र में नाव से निरीक्षण भी किया।
ग्राम प्रधान संगीता यादव ने बताया कि बाढ का पानी स्थिर है। प्रशासन
द्वारा बाढ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील किया है कि बाढ राहत
केन्द्र चन्दवक प्राथमिक विद्यालय चन्दवक पर अपने-अपने परिवार व पशुओं के
साथ पहुंचे, वहां प्रशासन द्वारा रहने व खाने की व्यवस्था की गयी है। मुख्य
पशु चिकित्साधिकारी विरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस गांव के सभी पशुओं का
टीकाकरण कराया गया है। एसडीएम ने बताया कि नदी के किनारेे के एक दर्जन गांव
के लोग प्रभावित हुए है।

