आग लगी गलियों में आम जनमानस रोज मौत और भय को देख रही है

  जौनपुर। नौजवान छात्र संगठन की बैठक नगर के घनश्याम दास बगीचे के प्रांगण में सम्पन्न हुई। जिसमें कश्मीर में हो रहे सामान्य जनमानस के ऊपर अत्याचार पर चर्चा हुई। चर्चा में केवल एक ही बात सामने आयी कि राजनैतिक पार्टियां व अन्य सामाजिक संगठन केवल अपने उल्लू सीधे करने की जिद में जनता को आग की लपेट में धकेल देती है। आग लगी गलियों में आम जनमानस रोज मौत और भय को देख रही है। आखिर जनता का क्या कसूर है? क्या भारत मां आंचल अनेकता में एकता वाली कहावत को झूठला तो नहीं रही। आज देश को क्या हो गया हैं। रोज राजनैतिक पार्टियों एक-दूसरे पर इल्जाम लगा रही हैं। भाजपा कांग्रेस को कोसती है और कांग्रेस महबूबा और भाजपा की सरकार को कोस रही है। इसमें कश्मीर की जनता का क्या दोष है। आज भारत के स्वर्ग में हो रहे नरसंहार के लिए केन्द्र सरकार क्या कर रही है।
नौजवान छात्र संगठन की अध्यक्ष कर रहे सद्दाम हुसैन ने कहा कि कश्मीर में हो रहे आतंक का जिम्मेदार कौन है और आतंक के साये से कब कश्मीर ऊबरकर फिर से इस देश का स्वर्ग बनेगा?
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मयंक सिंह व अनुराग मिश्र ने संयुक्त रूप से कहा कि देश आगे तो बढ़ रहा है लेकिन इंसानियत कहीं खो रही है। कहीं ऐसा न हो जाय कि इस देश में केवल नेता और उनकी दकियानूसी सोच ही रह जाय। कार्यक्रम में राहुल यादव, वरूण दूबे, ओंकार श्रीवास्तव, दानियाल शेख, उमानाथ सिंह, शिवशंकर, गालिब, अलतमश आदि रहे।

Related

news 5070686201797756718

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item