गनर द्वारा पत्रकार की पिटाई प्रकरण को पुलिस दिया फर्जी करार

जौनपुर। कैबिनेट मंत्री के गनर द्वारा पत्रकार की पिटाई को थानाध्यक्ष लाईनबाजार ने पूरी तरह से फर्जी करार दे दिया है। पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जो रिपोर्ट एसपी को सौपी है। उसमें जहां गनर द्वारा किसी के पिटाई न करने का मामला दर्शाया है वही उस समय गाड़ी में मंत्री के पुत्र नही बल्की उनकी पत्नी व बरसठी ब्लाक की प्रमुख हिरावती देवी को सवार होना दिखाई है। इस मामले पर पीड़ित पत्रकार ने शिराज ए हिन्द डाॅट काम से कहा कि पुलिस अपनी गर्दन बचाने के लिए मेरे मामले को झूठा करार दे रही है। आज सीओ सिटी ने मुझे अपने आफिस में बुलाकर जबरदस्ती बयान दर्ज करवाया है। अब मै न्यायालय की शरण में जाऊंगा।
मालूम हो कि सोमवार को मड़ियाहूं विधानसभा के ई टीवी के इन्फारमर व मड़ियाहूं तहसील के अधिवक्ता बृजराज चौरसिया जौनपुर आ रहे थे। रास्ते लाईनबाजार थाना क्षेत्र के रसैना गांव के पास जाम में फस गये थे। इसी बीच कैबिनेट मंत्री के पुत्र भी जाम के झाम में फस गये। जिससे गुस्साया उनका गनर एक तरफ से जाम में फसे सभी लोगो पर लाठिया बरसाना शुरू कर दिया। जिसमें पत्रकार बृजराज भी सिपाही के कोप के भाजन होना पड़ा। विरोध करने पर गनर ने उनके ऊपर कारबाईन तान दिया था। इस प्रकरण को लेकर कल यानी बुधवार को इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ ने एसपी अतुल सक्सेना से मिलकर कार्यवाही की मांग किया। एसपी ने शाम तक जांच कराकर कार्यवाही की बात कही थी। एसपी के आदेश मिलते ही थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने शाम को अपनी रिपोर्ट पुुलिस अधीक्षक को सौपा। उन्होने एसपी को भेजी गयी अपनी जांच में साफ लिखा है कि घटना वाले दिन मिर्जापुर से जौनपुर आ रही एक गिट्टी लदी ट्रक रजितपुर ग्राम सभा के पास पलट गयी थी जिसके  कारण जाम लग गया था। इस जाम में आरोप लगाने वाले पत्रकार व अधिवक्ता ब्रजराज चैरसिया भी फसे हुए थे। इसी बीच बरसठी की ब्लाक प्रमुख हिरावती देवी की गाड़ी रसैना के पास आकर फस गयी। जिसके कारण उनका गनर अजय निवास यादव गाड़ी से उतरकर जाम को हटाने लगा जिस पर जाम में फसे पत्रकार ब्रजराज ने गनर से कहा कि केवल ब्लाक प्रमुख के लिए रास्ता साफ करा रहे हो। इतने में ब्लाक प्रमुख की गाडी निकल गयी उनका गनर वाहन में बैठकर चला गया। उसने किसी के साथ कोई बदसलूकी नही किया। आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र बढ़ा चढ़ाकर दिया गया है जो असत्य एवं निराधार है।
आज सुबह करीब 11 बजे सीओ सिटी रामप्रसाद यादव ने पीड़ित ब्रजराज को बुलाकर उनका बयान दर्ज किया। इस रहस्मय जांच से आप अंदाजा लगा सकते है कि जब एक पत्रकार के मामले में पुलिस का यह चेहरा सामने आ रहा है तो आम जनता के साथ पुलिस क्या करती होगी इसी अंदाजा लगा सकते है।


Related

news 7034697695043175834

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item