कोटे के निलम्बन के लिए प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_862.html
जौनपुर। विकास खण्ड करंजाकला के कोहड़ा गांव में कोटेदार की धांधली की शिकायत पर हुई जांचोपरान्त सही पाये जाने के बाद कोटे को निलम्बित नहीं किया गया बल्कि पूर्ति निरीक्षक ने मोटी रकम लेकर चेतावनी देते हुए प्रतिभूति राशि पांच हजार जब्त किया। इससे खफा ग्रामीणों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी सदर से कोटा निरस्त करने की मांग किया। ग्रमीणों ने उपजिलाधिकारी को बताया कि कोटेदार सामान वितरित न करके ब्लैक कर रहा है। मानक से कम सामान अधिक रूपया लेकर देता है। इसकी शिकायत की गयी तो धांधली पायी गयी और आख्या भी उपलब्ध है। बीते 17 अगस्त को आख्या पत्रावली तलब कर निलम्बन का आदेश दिया गया लेकिन पूर्ति निरीक्षक ने मनमानी की। उन्होने मांग किया कि कोटा निलम्बित नये कोटेदार का चयन किया जाय। राम प्रसाद, सुनील कुमार, रामनाथ, सुरेन्द्र , हवलदार, मंगला प्रसाद, रविन्द कुमार, अभिलेश कुमार,संजय, दीपक रमेश कुमार मौजूद रहे।

