देश निर्माण में करें योगदान: राखी जैन

जौनपुर। जेसीआई ने एक ट्रेनिग प्रोग्राम एक स्कूल में आयोजित किया। ट्रेनर राँची से आयी जोन डायरेक्टर राखी जैन रही । दो घण्टे की ट्रेनिग में उन्होने बच्चों के अन्दर स्वच्छ जौनपुर, स्वच्छ भारत, सेल्फ इम्पूवमेंट महिला शसक्तीकरण आदि को एंव बच्चो को देश के भविष्य के निर्माण में उनके योगदान को भली भाँति समझाया । इस अवसर पर अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी ने कहा कि वाकई इस प्रकार की  ट्रेनिग से बच्चो के अन्दर छिपी प्रतिभा सामने आती है। राधेरमण जायसवाल ने ट्रेनिग को संस्था की जान बताया। मण्डल अधिकारी केके जायसवाल व रत्नेश गुप्ता ने  कहा कि जेसीआई व्यक्तित्व विकाश की संस्था है और बिना ट्रेनिग के व्यक्तित्व में निखार नही आ सकता है। शशांक सिंह रानू, संजय गुप्ता ने कहा कि अगर इस तरह के टेªनिग प्रोग्राम से निश्चित रुप से अलग मुकाम बनायेगा । चेरपर्सन रत्ना सेठ ने टेªनर राखी जैन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  संयोजक सैय्यद अब्बास ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन सचिव आलोक सेठ ने किया। संतोष अग्रहरी, संजीव जायसवाल, प्रधानाचार्य नीलम , विशाल गुप्ता, आशुतोष जायसवाल, मधुशुदन बैंकर्स, प्रदीप सेठ, विकास रस्तोगी आदि उपस्थित रहे। 

Related

news 6426149462252643127

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item