छात्र सभा के मण्डल का स्वागत
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_583.html
जौनपुर। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व मण्डल प्रभारी बल्लू यादव तथा प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी नरेन्द्र यादव का पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। नेता द्वय ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी के लिए निर्देश दिया और बताया कि सपा विकास के दम पर सरकार बनायेंगी। जिलाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि सपा की उपलब्धियों को बताकर चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास किया जायेगा। पवन यादव, प्रीतम यादव, मनीष यादव, हफीज शाह, कौशल , ललित यादव आदि मौजूद रहे।

