राज्य कर्मचारी महासंघ ने मांगों को लेकर दिया धरना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय धरना दियागया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया। इस मौके पर वक्ता अजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों से हुये समझौतों पर शासनादेश निर्गत न करके उनके हितों पर कुठाराघात कर रही है। अशोक सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि यदि सरकार मांगों पर विचार नहीं करती है तो 2017 के विस चुनाव में हम सरकार को सबक सिखा दें। इसी क्रम में शिवकुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी व अपने मंत्रियों सहित विधायकों का वेतन मेज थपथपा करके बढ़वा लिये लेकिन कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिये। कर्मचारी नेता रामकेश यादव ने कहा कि उनकी मांगें पूर्णतया जायज हैं। सरकार को इस पर शीघ्र शासनादेश जारी किया जाना चाहिये। इसके अलावा प्रभुदयाल, अशोक यादव सहित अन्य वक्ताओं ने सभा को सम्बोधित किया। अन्त में आह्वान किया गया कि आगामी 7 सितम्बर को लखनऊ में आयोजित धरने में सभी कर्मचारी शामिल होंगे। सभा का संचालन संजय चैधरी ने किया। इस अवसर पर अरविन्द यादव, अखिलेश उपाध्याय, अजय सिंह, संजय यादव, संतोष श्रीवास्तव, अच्छे लाल पाल, अंजनी मौर्य, संजय गौतम, हीरा लाल भारती, विकास यादव, जयराम चैरसिया के अलावा सैकड़ों कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related

news 5164394401634658644

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item