विज्ञान वर्ग के सैकडो बच्चों को किया गया सम्मानित
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_365.html
जौनपुर। नेहरू बालोद्यान वन विहार रोड के प्रांगण में मंगलवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी दयाराम जी रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्र विज्ञान में अच्छे अंक लाने के साथ अपने अंदर वैज्ञानिक सोच विकसित करें। इसी क्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्राचार्य डा. अरूण सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वजों की सोच वैज्ञानिक थी। इस दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ द्वारा आज विज्ञान के क्षेत्र में अपने विषय में 100/100 अंक प्राप्त प्रदेश के यूपी बोर्डों, सीबीएसई, आईसीएससी के विज्ञान के मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, रिजवी लर्नर्स, हिन्दी बघैला, प्रतापगंज, इमलो, पाले पट्टी, जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं, नेहरू बालोद्यान जौनपुर, जनककुमारी विद्यालय जौनपुर, इण्टर कालेज रानीपुर, जनता इण्टर कालेज खपड़हां आदि विद्यालय के बच्चे शमिल रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरविन्द सिंह ने किया। अन्त में डा. चन्द्रकला सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तमाम विद्यालयों के प्रबन्धक, शिक्षक, अभिभावक, छात्र-छात्राएं सहित अन्य उपस्थित रहे।

