श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मजिस्ट्रेटों को सतर्क रहने का दिया निर्देश

  जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि 25 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जायेगा। इसके बाबत विभिन्न थानों, पुलिस लाइन, कारागार, विभिन्न मंदिरों, घरों में झांकियां सजायी जायेंगी जिसके चलते देर रात तक उत्सव सहित लोगों का आवागमन रहेगा। इसके मद्देनजर नगर क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट व समस्त उपजिला मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्रों में सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखते हुये हरसम्भव कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसी भी घटना या उत्पन्न विवाद की सूचना त्वरित साधनों सहित मुझे व पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध करायें। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को इस अवसर पर पर्याप्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की व्यवस्था कराने की बात भी कही।

Related

news 7086974946366359658

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item