बीजेपी के एक नेता ने खुलेआम किया पार्टी के आदेशो का उलघंन
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_727.html
जौनपुर। 16 अगस्त से शुरू हुआ भाजपा का तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आज समापन हो गया। इस कार्यक्रम में पार्टी हाई कमान का साफ निर्देश था कि राष्ट्रीय ध्वज के अलावा उससे छोटा झण्डा पार्टी का रहेगा और नारा केवल भारत माता के जयकारा ही होगा। लेकिन जौनपुर में इस यात्रा के बहाने कई भावी प्रत्याशियों ने अपने शक्ति का अहसास करने में नही चुके। उधर कल बदलापुर विधानसभा में निकाली गयी यात्रा में एक नेता द्वारा अपने बैनर पोस्टर लहरवा दिया। ये नेताजी इस क्षेत्र से टिकट मांग रहे है। जब पार्टी के नितियों का अभी से उलंघन कर रहे है तो कही पार्टी ने इन्हे टिकट दे दिया और विधायक बन जायेगे तब क्या हाल होगा।

