जालसाज फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर छात्राओ को कर रहे बदनाम

जौनपुर। जिले में इस समय छात्र-छात्राओ के नाम से फर्जी नाम से फेस बुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो और आपत्ति जनक पोस्ट डालने का एक दौर शुरू हो गया है। ऐसा ही आज एक मामला मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक विद्यालय में आया है। विद्यालय के प्रिंसपल ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस से किया है।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में स्थित बी एन मेमोरियल पब्लिक हाई स्कूल के प्रधानाचार्य विरेन्द्र चैरसिया ने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत किया कि हमारे स्कूल के छात्र-छात्राओ के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो और अपत्ति जनक टिप्पणी पोस्ट किया जा रहा है। हद तो तब हो गयी जब जालसाज द्वारा एक छात्रा के अभिभावक को अभद्र टिप्पणी कर दिया गया। जालसाजो के इस कृत्य से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं सहम गये है।
प्राचार्य ने पुलिस से गुहार लगाया है कि जालसाजो को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाय।


Related

news 1170142638864258592

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item