नेताओ के दबाव में पुलिस न करे काम , निष्पक्ष हो कानूनी कार्रवाई

 जौनपुर। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के गनर व पुत्र लकी यादव द्वारा पत्रकार से की गई बदसलूकी मामले में इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ ने बुधवार को एसपी से मुलाकात की। संघ ने साफ शब्दों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांगी की। 3 दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने पर असंतोष जताया।
नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस दबाव में काम न करे। पत्रकार को पीटा गया है, इसमें दोषी लकी यादव व गनर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कार्रवाई न होने से आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। महामंत्री जावेद अहमद ने कहा कि सत्ता के प्रभाव में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो न्यायालय की शरण में जाएंगे। अविलंब जांच कर एफआईआर होनी चाहिए। राजकुुमार सिंह ने कहा कि बिना दबाव के काम करने का दावा करने वाली पुलिस को इस प्रकरण में क्या हो गया। सत्ता के दबाव में इंसाफ मारा जा रहा है। मो. अब्बास ने कहा कि अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित हो। इस दौरान हसनैन कमर दीपू, दीपक श्रीवास्तव, अजीत सिंह, अविनाश दुबे, दीपक सिंह, काजिम अब्बास, मो. अरशद, विद्या सागर, मेराज अहमद, कुंवर नितीश आदि उपस्थित रहे।

Related

news 302619930773525550

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item