पौध वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

  जौनपुर। नगर जायसवाल समाज सेवा समिति का 101 पौधरोपण व तुलसी पौध वितरण कार्यक्रम का चतुर्थ चरण रविवार को सम्पन्न हुआ। नगर के तूतीपुर वार्ड में कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू के संयोजकत्व में अनिल जायसवाल के प्लाट, ईशापुर वार्ड में हरिकीर्तन जायसवाल के आवास के पास, खासनपुर वार्ड में राजेश जायसवाल के घर एवं दिलीप जायसवाल के प्लाट पर पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात् आस-पास के अनेकों घरों में तुलसी का पौधा वितरित किया गया। इस दौरान जहां नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल ने लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण  करने का संकल्प दिलाया, वहीं पीयूष जायसवाल ने कहा कि आज  प्रदूषण इतना अधिक हो गया है कि यदि हम सभी लोग इस पर ध्यान नहीं देंगे तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। इस अवसर पर रमेश चन्द्र जायसवाल, गोपाल जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, केके जायसवाल, नीलेश जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, संजीव जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, शालू जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, रोहन जायसवाल, सोनू जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में नगर महामंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पंचम चरण का पौधरोपण इसी प्रकार अगले रविवार को किया जायेगा।

Related

news 7016327326989756511

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item