कांग्रेस को ताकत प्रदान करेगी यात्रा

 जौनपुर । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में 27 साल यूपी बेहालष् यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारी बैठक हुई। कांग्रेस पार्टी द्वारा यूपी में मुख्यमंत्री पद की चेहरा शीला दीक्षित जी के नेतृत्व में आ रही यात्रा के संबंध में कांग्रेसियों ने अपने-अपने सुझाव रखे तथा स्वागतद्वार तथा बैठक आदि रखने के अपने विचार व्यक्त किये। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि यह यात्रा 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को ताकत प्रदान करेगी। उपस्थित कांग्रेसी ने पूरे गर्मजोशी के साथ यात्रा के स्वागत का संकल्प लेते हुए, अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा सम्पन्न कराने के लिए सुझाव रखे। इस अवसर पर प्रो. देवेश उपाध्याय, चंद्रशेखर सिंह, छोटेलाल यादव, इंद्रसेन श्रीवास्तव, सतीश सोनकर, साजिद हमीद, हरि प्रसाद सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, मोती लाल बिंद, राजनाथ राम, आफताब अहमद, मो. अख्तर, शालिनी सिंह, राकेश उपाध्याय, राजेश गौतम, वीरेंद्र सोनकर, कमला प्रसाद तिवारी, रामसमुझ मिश्र, राकेश मिश्र, इंद्रजीत गौतम, सुबाष सिंह, सौरभ शुक्ला, मनभावती, अशोक कुमार सिंह, द्वारिका राव, शिवबहादुर सिंह, नन्हे अंसारी, मंुतजीर हुसैन, राजकुमार निषाद, राजनाथ निषाद, जिवधनराम, अनिल सोनकर गांगुली, दाताराम त्रिपाठी, राधेश्याम मल्लू आदि उपस्थित रहे। संचालन विजयशंकर उपाध्याय एडवोकेट ने किया।

Related

news 274755780839379490

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item