रंगदारी को लेकर जान मारने की धमकी

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव निवासी एक जमीन के कारोबारी ने आरोप लगाया है कि थाना क्षेत्र के ग्यासपुर नोनारी गांव निवासी एक युवक रंगदारी की मांग करता है न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। मनेछा गांव निवासी हबीबुल्लाह पुत्र अमानुल्लाह ने आरोप लगाया है की उक्त युवक तीन लाख की रंगदारी मांगता है न देने पर भय बनाता है । गुरैनी बाजार में सरेराह मुझसे तमंचे की नोक पर रंगदारी मांगने लगा न देने पर मेरे जेब से 5000 नकद व मेरी सोने की चैन छीन कर चला गया । घटना की सूचना खेतासराय पुलिस को दिया लेकिन एक पखवारा बीत जाने के बाद भी कोई कारवाही नही हुई तो पीड़ित ने लिखित प्रर्थना पत्र के माध्यम से डीजीपी, मुख्यमंत्री सहित शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई ।

Related

news 3765065121963197314

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item