सफाई को लेकर हस्ताक्षर अभियान
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_974.html
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर के नवीन कृषि मन्डी मे ध्वस्त हो चुकी सफाई व्यवस्था के चलते मण्डी में लगे कूड़े को हटवाने को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने विधान सभा अध्यक्ष कमला शंकर यादव के नेतृत्व मे रविवार को हस्ताक्षर अभियान चलाकर सचिव को ज्ञापन सौप मण्डी मे व्याप्त गन्दगी को साफ कराने की मांग की । सचिव को सम्बोधित ज्ञापन मे बताया की हप्तों से मण्डी की सफाई नही किये जाने से मण्डी मे जहा गंदगी फैल गयी है वही उड़ रही दुर्गन्ध से लोगो का मण्डी मे आना जाना दुश्वार हो गया है । जिससे संक्रामक विमारी फैलने की सम्भावना बढ़ गयी है आलम यह है की मण्डी के गेट पर भी कूड़े का अम्बार लगा है जबकि जल निकास हेतु बनी नालिया सफाई के अभाव मे बजबजा रही है । कार्यकर्ताओ ने चेतावनी देते हुए कहा की सफाई के नाम पर प्रतिमाह बीसो हजार से अधिक रकम खर्च दिखा कर मण्डी समिति को चूना लगाया जा रहा है । जिस पर यदि शीघ्र सुधार नही लाया गया तो आप पार्टी आंदोलन छेड़ने को मजबूर होगे जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा। हस्ताक्षर अभियान मे प्रभाकर मिश्र, राम सूरत पटेल, मनीष केशरी, मो शमीम, बी० एल यादव , चन्द मणि तिवारी, राम आसरे पटेल, रोहित प्रजापति , मन्नू माली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
