तस्कर भागे, 27 मवेशी मुक्त

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के दिदखोरा गांव के पास शनिवार की रात नहर के रास्ते से वध हेतु ले जाये जा रहे 27 मवेशियों को पुलिस ने पशु तस्करों के चंगुल से मुक्त करा लिया। पुलिस को देख पशु तस्कर भाग गये। पुलिस ने 8 अज्ञात के विरुद्ध पशु क्रूरता एवं गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मवेशियों को सुपुर्दगी में दे दिया। थानाध्यक्ष वीरेन्द्र सोनकर के अनुसार वह हमराहियों के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि कलापुर की तरफ से पशु तस्कर मवेशियों को पैदल नहर के रास्ते लेकर जा रहे हैं। दिदखोरा गांव के पास घेराबन्दी की। पुलिस को देख तस्कर मवेशियों को छोड़ भाग लिये।पुलिस सभी मवेशियों को थाने ले आयी कार्रवाई के बाद मवेशियों को किसानों को सुपुर्द कर दिया।

Related

news 665198318871569206

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item