भादो में जेठ की तपन, फसले सूखी

जौनपुर। मौसम ने एक बार फिर किसानों को झटका दिया है जो खतरे का संकेत माना जा रहा है। 35 डिग्री से अधिक तापमान कई दिनों से बना हुआ है। गुरूवार को भादो के महीने में जेठ का एहसास कराया। सुबह से हुई तेज धूप ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। दो महीने बाद यह पहला मौका था। जब अधिकतम पारा 35 डिग्री जा पहुंचा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि  आसमान साफ रहने के कारण ऐसा हुआ। लोग दिन भर पसीने से डूबे रहे और बिजली कटौती जले पर नमक छिड़कने का काम किया। किसानों का कहना है कि धान की फसले सूख रही है और खेतों में दरार पड़ गयी है। मक्का भी सूखे की चपेट में आ रहा है। यदि शीघ्र ही बारिश नहीं हुई तो खेती पूरी तरह से बर्बाद हो जायेगी।

Related

news 8797178671702414892

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item