गैर कांग्रेसी सरकारो ने नहीं किया ब्राह्मणो का सम्मान

जौनपुर। विगत 27 वर्षाे से प्रदेश मे गैर कांग्रेसी सरकारों एवं राजनीतिक दलो ने ब्राह्मणो का कोई सम्मान नही किया केवल कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसने सदैव ब्राह्मणो का सम्मान किया है। उक्त बाते कांग्रेस सेवा दल के  पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने गुरूवार को पत्र प्रतिनिधियो से बातचीत के दौरान कही।  महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय परिसर मे पत्रकारो से बात करते हुए उन्होने कहा की कांग्रेस के अलावा अन्य राजनीतिक पार्टियो ने ब्राह्मणांे का प्रयोग केवल वोट बैंक के रूप मे किया है । इतिहास गवाह है की कांग्रेस को छोड़ कर किसी राजनीतिक पार्टी ने प्रदेश सरकार का मुखिया ब्राह्मण को नही बनाया जब की कांग्रेस ने कई ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिये है । उन्होने कहा ब्राह्मण भी अब इसे जान गया है कि कांग्रेस के अलावा अन्य राजनीतिक पार्टियां उनका प्रयोग महज  वोट के लिए करती है द्ययही कारण है की ब्राह्मण भी अब कांग्रेस की ओर लौट रहा है द्यएक सवाल का जबाब देते हुए उन्होने कहा की 2017 मे होने वाले चुनाव मे भी कांग्रेस ने शीला दिक्षित को मुख्यमंत्री के रूप मे पेश कर यह सिद्ध कर दिया कि कांग्रेस आज भी ब्राह्मणो का सम्मान करना जानती है । ब्राह्मणो का सम्मान कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टियो मे नही है । उन्होने कहा की कांग्रेस सत्ता से बाहर हो जाने के बाद भी बिधान सभा मे ब्राह्मण प्रमोद तिवारी को नेता बना कर ब्राह्मण का सम्मान किया द्यजो अब राज्य सभा के सदस्य के रूप मे कांग्रेस की ओर से जन कल्याण कारी बिषयो पर चर्चा करते है । इस अवसर पर चंचल मिश्र सहित कई काग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Related

news 6726918393362019924

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item