रोडवेज का चक्का जाम गुरुवार से

जौनपुर। रोडवेज कर्मचारियों की एक बैठक रोडवेज प्रांगण में ओम प्रकाश सिंह बच्चा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। जिसमें  रोडवेज ट्रान्सपोर्ट सेफ्टी बिल एवं परिवहन निगमों तथा श्रमिकों को क्षति पहुंचाने वाली कार्यवाही पर आक्रोश व्यक्त किया गया। बताया गया कि प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा 10 सूत्रीय मांगों को यदि एक सितम्बर तक नहीं माना गया तो मध्य रात्रि 12 बजे से आन्दोलन के तहत चक्का जाम करना विवशता होगी। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि एक अगस्त से मध्य रात्रि से चक्का जाम किया जायेगा। इस अवसर पर विनोद कुमार राय, सीबी सिंह, नीरज श्रीवास्तव, शरद पटेल, प्रेमधर उपाध्याय, कल्लू , इम्तियाज, राजेन्द्र, व्रतदेव तिवारी, विनोद राय, आरबी सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन शिव प्रताप सिंह ने किया।

Related

news 8020467879373608040

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item