दबंगों को नहीं किया गिरफ्तार

जौनपुर। पुलिस बेलगाम हो गयी है। आम लोग मुकदमा दर्ज  होने पर भी कार्यवाही न होने से मायूस है। इतना ही नहीं पुलिस जनप्रतिनिधियों को भी दर किनार कर दे रहे है।  विकास खण्ड मड़ियाहूं के ब्लाक प्रमुख लाल प्रताप यादव ने धौस देने व धनउगाही करने वाले चार लोगों के विरूद्ध प्राथमिक सूचना रिपोर्ट मड़ियाहूं थाने में 21 अगस्त को दर्ज कराया। बावजूद इसके पुलिस दबंगों के विरूद्ध कार्यवाही करने से विमुख हो रही है। जिससे क्षेत्र में आतंक का माहौल बन रहा है। क्योकि आज तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालात यह है कि काम करने वाले कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जब ब्लाक प्रमुख द्वारा दर्ज प्रकरण पर पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है तो आम लोगों के मामलों पर कैसे कार्यवाही होगी।

Related

news 1993901576597819845

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item