सरकार पर दबाव बनाने के लिए बुधवार से कर्मचारी करेगे हड़ताल

जौनपुर । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपद अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव व जिलामंत्री सीबी सिंह ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया है कि राज्य कर्मचारियों की मांगों पर सरकार द्वारा पूर्व में हुए समझौते के अनुरूप शासनादेश जारी न करने से आक्रोशित कर्मचारी 10 अगस्त से 12 अगस्त  तक तीन दिवसीय हडताल पर रहेंगे। कर्मचारियों की हडताल से होने वाले राजकीय क्षति व जनसामान्य की परेशानी के लिए सीधे सरकार जिम्मेदार है। कैशलेश चिकित्सा सुविधा, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने,   केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति अन्य भत्तो की समानता प्रदान किये जाने, संविदा आउटसोर्सिंग प्रथा समाप्त कर नियमित नियुक्त किये जाने तथा इस तरह के कर्मचारियों को नियमित किये जाने पर पूर्व सेवाओं को जोडकर पेंशन की सुविधा दिये जाने, वेतन विसंगति दूर किये जाने आदि माॅगों को लेकर कई चरणों में आन्दोलन किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री सचिवालयों का घेराव एवं प्रान्तीय पदाधिकारियों का जनपदों में भ्रमण कार्यक्रम किये जाने के बाद  शासन से माॅगों पर सहमति व्यक्त किया गया। इसके बाद भी समुचित शासनादेश निर्गत नही किया गया जिससे आक्रोशित कर्मचारियों ने हडताल करने का संकल्प लिया है। अध्यक्ष व जिलामंत्री ने सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि हडताल अवधि में सभी कर्मचारी कलेक्टेªट परिसर में पूर्वान्ह 10ः30 बजे से आयोजित सभा में भाग ले। इस अवसर पर जीएन दूबे, उपेन्द्र सिंह, सरिता सिंह, अशोक कुमार, मनोज कुमार राय, अश्वनी जायसवाल, चन्द्रशेखर सिंह, छत्रधारी सिंह, बी बी सिंह, महालक्ष्मी वर्मा, बदरेआलम, हुबलाल, जे पी सिंह, फुलचन्द्र कन्नौजिया, मुन्नीलाल, सुनीता यादव आदि उपस्थित रहे। 

Related

news 3309005969471768248

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item